स्वात, मलकंद से आतंकवादियों का करीब करीब सफाया : जरदारी
समाचार एजेंसी ऑनलाइन के अनुसार जरदारी ने शनिवार को देश के ' रक्षा दिवस ' छह सितम्बर की पूर्व संध्या पर एक बयान में कहा, "मलकंद और स्वात जैसे इलाकों को आतंकवादियों से करीब करीब मुक्त करा लिया गया है। पाकिस्तान की एकता की लड़ाई में यह भारी सफलता हमारी सेनाओं और नागरिकों के बलिदान से संभव हुई है।"
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों और राज्य के आधार को चुनौती देने वालों का उन्मूलन किया जाएगा। इस बारे में कोई संदेह या गलतफहमी नहीं होनी चाहिए।
एक अलग संदेश में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने कहा, "हम आतंकवाद के खतरे का सामना कर रहे हैं। आतंकवाद के खिलाफ इस निर्णायक लड़ाई में पूरा देश हमारी सेनाओं के समर्थन में है। हमारी कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने स्वात और मलकंद क्षेत्र से आतंकवादियों का सफाया कर दिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications