समग्र वार्ता में देरी से आतंकवादियों को मिलेगी मदद : गिलानी

कराची में कम आय वाले लोगों के लिए एक भवन योजना के उद्घाटन के अवसर पर गिलानी ने संवाददाताओं से कहा कि पाकिस्तान समानता के आधार पर भारत से संबंध और समग्र वार्ता को यथाशीघ्र बहाल करना चाहता है।

उल्लेखनीय है कि मुंबई पर 26/11 के आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ समग्र वार्ता रोक दी थी और वह उस पर हमले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का लगातार दबाव डाल रहा है।

भारत का कहना है कि पाकिस्तान के साथ वार्ता का आरंभ तभी किया जाएगा जब वह मुंबई हमले के आरोपियों के खिलाफ ठोस कदम उठाएगा।

भारत के इस रुख पर जोर देते हुए विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने शनिवार को बेंगलुरू में कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी गंभीरता प्रदर्शित करने के लिए पाकिस्तान के लिए मुंबई पर आतंकवादी हमलों के साजिशकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने का यही सही समय है।

यहां अपने आवास पर कृष्णा ने संवाददाताओं से कहा, " मेरा मानना है कि 26/11 के सूत्रधारों के खिलाफ पाकिस्तान के लिए कार्रवाई करने का यही समय है, जिससे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उसकी गंभीरता दुनिया और भारत के सामने प्रदर्शित हो सके। हमने छह दस्तावेजों के माध्यम से मुंबई हमले के षड्यंत्रकारियों, उकसाने वालों और अपराधियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध करा दिए हैं। "

उन्होंने उम्मीद जताई कि मुंबई हमलों के संबंध में पाकिस्तान लश्कर-ए-तैयबा के सरगनाओं पर मुकदमा चलाएगा। समग्र वार्ता आरंभ करने के लिए भारत को संतुष्ट करने हेतु पाकिस्तान को यह पहल करनी होगी।

चार महीने पहले विदेश मंत्री बनने वाले कृष्णा का अपने गृहनगर में यह पहला संवाददाता सम्मेलन था।

उन्होंने कहा, "हमारे पास मुंबई हमले में शामिल आतंकवादियों के नाम हैं और हमने उन्हें पाकिस्तान को भेजा है। यह स्वाभाविक है कि पाकिस्तान को उन्हें गिरफ्तार करके सजा देनी चाहिए। "

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+