त्वरित अदालत करेगी सत्यम मामले का निपटारा : खुर्शीद
खुर्शीद ने यहां एक कार्यक्रम के मौके पर पत्रकारों से बातचीत में कहा, "आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय हमारी अपील से सहमत है और उसने सैद्धांतिक तौर पर त्वरित अदालत के गठन की मंजूरी दे दी है। हम अंतिम अधिसूचना का इंतजार कर रहे हैं।"
सत्यम मामले के बारे में उन्होंने कहा कि सरकार एक 'शीघ्र चेतावनी प्रणाली' स्थापित करने की प्रक्रिया में है ताकि इस तरह की धोखाधड़ी भविष्य में न हो। प्रणाली को विकासित करने में भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड (सेबी) मंत्रालय का सहयोग कर रहा है।
उन्होंने कहा, "वर्तमान में हम ऐसी धोखाधड़ी को गुमनाम शिकायत पर पकड़ते हैं। यह प्रक्रिया अभी तक पूरी तरह स्थापित नहीं हुई है लेकिन नई प्रणाली सत्यम जैसी घटना घटने से पहले पकड़ लेगी।"
मंत्री ने कहा कि इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने अपनी जांच लगभग पूरी कर ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications