अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री की पसंद असम की मसालेदार मछली और बिहू नृत्य

गुवाहाटी, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री माइक फिंके मसालेदार मछली से लेकर खालिस असमी व्यंजन खाड़ और यहां के बिहू नृत्य सभी को पसंद करते हैं। इसका कारण अमेरिका के नेशनल एरोनाटिक्स एंड स्पेश एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) में इंजीनियर उनकी असमी मूल की पत्नी रेनिता हैं।

प्यार से असम का दामाद कहे जाने वाले माइक ने आईएएनएस से कहा, "मुझे वास्तव में असमी व्यंजनों का शौक है। मसालेदार मछली हो या खाड़.. मुझे वे पसंद हैं।"

माइक इस समय अपनी पत्नी और तीन बच्चों चंद्र, सूर्य और ताराली के साथ असम की यात्रा पर आए हैं।

माइक ने कहा, "यहां के लोग सीधे-सादे और बुद्धिमान, बहुत गर्मजोशी से मिलने वाले मेहमाननवाज हैं।"

उन्होंने कहा कि अमेरिका में असमी समुदाय के किसी भी समारोह में वह बिहू नृत्य में हिस्सा लेने का मौका कभी नहीं गंवाते।

बैकानूर अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित सोयुज टीएमए-13 अंतरिक्ष यान द्वारा 12 अक्टूबर 2008 से आठ अप्रैल 2009 तक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के अभियान का नेतृत्व माइक ने किया था। करीब सात महीने के अभियान के बाद माइक के नेतृत्व में अंतरिक्ष यान कजाकिस्तान में सफलतापूर्वक उतरा।

माइक की पत्नी रेनिता ने आईएएनएस से कहा कि दोनों को पहली नजर में एक दूसरे से प्यार हो गया था।

माइक और रोनिता इस समय गुवाहाटी में कई समारोहों में शामिल होने के लिए आए हैं।

माइक ने कहा कि उन्होंने अंतरिक्ष से ब्रह्मपुत्र नदी को देखा था और आज वह साक्षात इसे देख रहे हैं। इस महान नदी के किनारे खड़े होना वास्तव में एक बड़ी खुशी की बात है।

माइक ने यहां के चाय उत्पादकों को आश्वस्त किया कि अपनी अगली अंतरिक्ष यात्रा में वह प्रसिद्ध 'आसाम चाय' का एक पैकेट अंतरिक्ष में ले जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+