वाईएसआर के हेलीकॉप्टर दुर्घटना मामले की जांच शुरू
आंध्र प्रदेश पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर के टुकड़ों को इकट्ठा किया है और उसे कुरनूल शहर में जिला कलेक्टर कार्यालय लाया गया है। यह हेलीकॉप्टर कुरनूल जिले के नल्लामल्ला के घने जंगल में एक पहाड़ी से टकरा गया था।
कुरनूल के जिला कलेक्टर मुकेश कुमार मीणा ने कहा है कि हेलीकॉप्टर के टुकड़ों और उसके उपकरणों को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को सौंप दिया जाएगा।
जिला प्रशासन ने शुक्रवार को जांच दल को कॉकपिट वायस रिकॉर्डर (सीवीआर) सौंपा था। इससे दुर्घटना के कारण के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है।
मीणा ने कहा, "जांच दल के लोग सीवीआर को दिल्ली ले गए हैं ताकि उसमें रिकॉर्ड आंकड़ों को निकाल कर उसका परीक्षण किया जाए। सीवीआर और इमर्जेसी लोकेटर ट्रांसमीटर (ईएलटी) जांचकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण उपकरण हैं।"
सीवीआर या ब्लैक बॉक्स, जांच दल को पायलट द्वारा नियंत्रण कक्ष को भेजे गए संदेश को समझने में मदद करेंगे और यह भी कि दुर्घटना से पहले पायलट और सह पायलट ने आपस में क्या बातचीत की थी।
मीणा ने कहा कि सीआईडी भी इस दुर्घटना की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications