नक्सलियों ने मोबाइल फोन टॉवर उड़ाया
पुलिस ने कहा कि बड़ी संख्या में हथियारों से लैस नक्सली मलकानगिरि के एमवी-74 गांव में शनिवार तड़के आए और उन्होंने मोबाइल फोन के टॉवर को उड़ा दिया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "कुछ भारी हथियारों से लैस नक्सली आए और उन्होंने मोबाइल टॉवर उड़ा दिया। वे कुछ पोस्टर भी छोड़ गए।"
उसके बाद नक्सलियों ने पेड़ों को गिरा दिया और चित्रकोंडा और बालीमेला इलाकों में यातायात को जाम कर दिया।
इस बीच पुलिस ने सुंदरगढ़ जिले के रुखा गांव में संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से दो बारूदी सुरंग और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा, "यह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और विशेष अभियान समूह का एक संयुक्त तलाशी अभियान था। हमने चार लोगों को गिरफ्तार किया है और दो बारूदी सुरंग, कंटेनर और बारूदी सुरंग में इस्तेमाल किए जाने वाले तार बरामद किए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications