विधायक से नक्सलियों द्वारा फिरौती मांगे जाने की जांच शुरू
पुलिस महानिरीक्षक (सरगुजा) आर.सी. पटेल ने आईएएनएस को बताया, "हमने कुछ नक्सलियों द्वारा भाजपा विधायक रेणुका सिंह से पैसे की मांग के साथ उन्हें भेजे गए एक संदिग्ध पत्र की जांच शुरू कर दी है।"
पटेल ने कहा, "सरगुजा जिले के रामानुजगंज पुलिस थाने में एक प्राथमिकी (एफआईआर) भी दर्ज कराई गई है।"
भाजपा से जुड़ी जनजातीय नेता और पूर्व मंत्री रेणुका सिंह फिलहाल नक्सल प्रभावित सरगुजा जिले की प्रेमनगर विधानसभा सीट से विधायक हैं।
यहां पुलिस मुख्यालय में शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध नक्सलियों ने एक पत्र के जरिए विधायक से लगभग 13 लाख रुपये की मांग की है। नक्सलियों ने उनसे फोन पर भी संपर्क किया है।
एक अधिकारी ने कहा, "हम इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं और हमें कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications