पाकिस्तान में 55 आतंकवादी ढेर
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अफगानिस्तान सीमा से लगे खबर कबायली जिले में अर्धसैनिक बलों के जवानों ने तालिबान समर्थक लड़ाकूओं के गढ़ पर हेलीकॉप्टर से हमला किया और सात वाहन नष्ट कर दिए।
गोरगिना और सानपाल इलाके में सुरक्षा बलों ने कम से कम 35 आतंकवादियों को मार गिराया। इस हमले में कई लोग घायल भी हुए।
ओराकजई जिले में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई में 20 आतंकवादी मारे गए और उनके तीन अड्डों को सुरक्षाकर्मियों ने नष्ट कर दिया।
पाकिस्तान सरकार ने हफ्ते के शुरुआत में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-इस्लाम के खिलाफ अभियान की शुरुआत की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications