पुजारियों पर हमले को लेकर भारत ने नेपाल से चिंताई जताई (लीड-1)
इसके जवाब में काठमांडू ने नई दिल्ली को सूचित किया कि शुक्रवार को हमले के सूत्रधार सहित 25 से अधिक लोगों को नेपाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने नई दिल्ली में एक बयान में कहा कि दो नवनियुक्त पुजारियों पर हमले के कारण भारत में गहरा गुस्सा और गंभीर चिंता है।
प्रकाश ने कहा कि काठमांडू में भारतीय दूतावास ने तत्काल इस मामले को नेपाली सरकार के सामने उठाया और भारत की चिंता से उन्हें अवगत कराया।
उधर विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने बेंगलुरू में संवाददाताओं से कहा, "हम माओवादियों द्वारा पुजारियों पर किए गए हमले से अवगत हैं और नेपाल सरकार के संपर्क में हैं। "
उन्होंने कहा, "हमें सूचना मिली है कि मंदिर के चारों ओर सुरक्षा कड़ी की गई है और हमले के शिकार दोनों पुजारियों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई गई है।"
उल्लेखनीय है कि लोहे की छड़ों से लैस माओवादियों के एक समूह ने शुक्रवार को भारतीय पुजारियों पर हमला किया था। हमलावरों ने उनके कपड़े फाड़ डाले थे और उनके पवित्र जनेऊ भी तोड़ दिए थे।
पशुपतिनाथ मंदिर में केवल दक्षिण भारत से ही पुजारी बनाने की 800 वर्ष पुरानी परंपरा के तहत नियुक्त गिरीश भट्ट और राघवेंद्र भट्ट इस महीने कर्नाटक से काठमांडू गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications