अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में 3 जर्मन सैनिक घायल
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कुंदुज प्रांत के गर्वनर मोहम्मद उमर ने कहा कि विस्फोटकों से भरे वाहन पर सवार आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, जिससे तीन जर्मन सैनिक घायल हो गए।
हमले में आम नागरिकों के घायल होने के बारे में पता नहीं चला है। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि हमले के लिए कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवादी जिम्मेदार हैं। उसने कहा कि हमलावर कुंदुज के चारदराह जिले का था।
इससे पहले शुक्रवार को जर्मन सेना ने कुंदुज प्रांत में हवाई हमले किए थे, जब तालिबान ने दो तेल टैंकरों को अगवा कर लिया था।
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने कहा था कि हवाई हमले में 90 लोग मारे गए थे या घायल हुए थे, वहीं जर्मन सेना ने कहा था कि हमले में 50 से अधिक आतंकवादी मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications