कृष्णा गोदावरी बेसिन से अधिक गैस चाहता है ऊर्जा मंत्रालय
द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) द्वारा आयोजित भारत-जापान इको-फ्रेंडली फोरम के दौरान ब्रह्मा ने कहा, "गैस का आवंटन बढ़ाने के लिए हमने तेल मंत्रालय को लिखा है। इसका निर्णय विशेष अधिकार प्राप्त मंत्रियों का समूह लेगा। मुझे आशा है कि शीघ्र फैसला होगा।"
ऊर्जा मंत्रालय नई बिजली परियोजनाओं के लिए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय से प्रतिदिन अतिरिक्त चार करोड़ मीट्रिक स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर गैस चाहता है।
उल्लेखनीय है कि भारत के कुल 151,000 मेगावॉट विद्युत उत्पादन का 52 प्रतिशत हिस्सा गैस आधारित बिजली संयंत्रों से उत्पादित होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications