शिक्षक दिवस समारोह राष्ट्रमंडल खेल को समर्पित: शीला दीक्षित
दीक्षित ने कहा कि आगामी राष्ट्रमंडल खेल के आयोजन के मद्देनजर शिष्टाचार और मधुर व्यवहार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, "आज का समारोह राष्ट्रमंडल खेल के प्रति समर्पित है।" समारोह में उन्होंने दिल्ली के 70 सर्वश्रेष्ठ अध्यापकों को वर्ष 2008-09 के 'शिक्षक दिवस पुरस्कार' से सम्मानित किया।
समारोह में शिक्षा मंत्री अरविन्दर सिंह और उद्योग मंत्री हारून यूसुफ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications