व्यालार रवि की पत्नी के निधन पर प्रधानमंत्री ने शोक जताया
मर्सी ने मद्रास मेडिकल मिशन अस्पताल में शनिवार तड़के अंतिम सांस ली। वह 63 वर्ष की थीं।
व्यालार रवि को भेजे संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि मर्सी एक सक्रिय नेता थीं और वह जनता के कल्याण के लिए काम करती थीं। उन्होंने कहा कि मर्सी रवि की मौत की खबर से उन्हें दुख पहुंचा है।
प्रधानमंत्री ने कहा, "भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।" उन्होंने कहा कि मर्सी रवि साहित्य में अपने योगदान और महिला सशक्तिकरण और आर्थिक शोषण जैसे मुद्दों पर आवाज उठाने वाली महिला के तौर पर याद की जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications