मदर डेयरी के बूथों पर सस्ती दरों पर दालों की ब्रिकी शुरू
पंडारा रोड स्थित मदर डेयरी बूथ से सस्ती दरों पर दालों की ब्रिकी की शुरुआत करते हुए दीक्षित ने कहा, "दिल्ली सरकार वाजिब दाम पर आवश्यक वस्तुएं आम लोगों तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। सस्ती दरों पर दालें हर रोज सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे और फिर चार बजे से रात नौ बजे तक मदर डेयरी के बूथों पर उपलब्ध रहेंगी।"
दीक्षित ने कहा, "किसी भी बूथ पर इन दालों की आपूर्ति में कोई कमी नहीं आएगी क्योंकि विभाग ने इसके लिए प्र्याप्त इंतजाम किए हैं। इस बूथों पर चना और चना दाल 34 रुपये, राजमा चित्रा 40 रुपये, मूंग धुली 58 रुपये और अरहर 75 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिलेगी।"
समारोह को खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री हारुन युसूफ ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उनका विभाग वाजिब दाम पर लोगों को चीनी भी मुहैया कराने का प्रयास कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications