शुक्रवार को होगी नार्टेल के उद्यम की नीलामी
नार्टेल की नेटवर्क उपकरण बनाने वाली कंपनी की नीलामी अदालत की निगरानी में होगी। शुक्रवार बोली लगाने का अंतिम दिन होगा।
पिछले वर्ष पांच अरब डॉलर का घाटा उठाने के कारण कनाडा की 124 वर्ष पुरानी कंपनी नार्टेल इस वर्ष जनवरी से दिवालिया होने के बाद न्यायालय के संरक्षण में संचालित हो रही है।
उल्लेखनीय है कि नार्टेल ने 28 जुलाई को अगली पीढ़ी की अपनी वायरलेस सेवा को स्वीडन की एरिक्सन कंपनी को 1.3 अरब डॉलर में बेच दिया था।
परंतु ब्लैकबेरी की निर्माता रिसर्च इन मोशन (आरआईएम) और विपक्षी दलों के दबाव में सरकार इस सौदे की समीक्षा कर रही है। आरआईएम और विपक्षी दलों को संवेदनशील प्रौद्योगिकी के विदेशी हाथों में जाने पर आपत्ति है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications