10 अरब डॉलर का हो सकता है भारत-पाक व्यापार
पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स की बैठक में हिस्सा लेने आए सुलेमान ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, "यदि सब कुछ ठीक हो जाए और वार्ता बहाल हो जाए तब दोनों मुल्कों के बीच व्यापार 10 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। इसमें पांच-छह वर्ष से अधिक का समय नहीं लगना चाहिए। फिलहाल दोनों देशों के बीच दो अरब डॉलर का व्यापार होता है।"
सुलेमान ने कहा, "यह ऐसा वक्त है जब भारत और पाकिस्तान को व्यापार के लिए बड़े लक्ष्य तय करने हैं। हमें जमीनी वास्तविकताओं के प्रति यर्थाथवादी नजरिया रखना होगा। जब माहौल ठीक हो जाएंगे तभी वाणिज्य और व्यापार की स्थिति भी ठीक होगी। हमें लंबी झलांग लगानी होगी।"
सुलेमान ने कहा कि पाकिस्तान 'बेहतर संबंधों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।' उन्होंने कहा कि समग्र वार्ता बहाल होते ही समस्याओं का भी हल निकलना शुरू हो जाएगा।
सुलेमान ने शनिवार को भारत के वाणिज्य सचिव राहुल खुल्लर से भी मुलाकात की और वाणिज्य और व्यापार संबंधी कई मसलों पर चर्चा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications