मुसलमान दूसरे धर्मो का अपमान नहीं करें : मलेशियाई प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने यह बयान ऐसे वक्त दिया है जब एक मुस्लिम बहुल इलाके में एक हिंदू मंदिर को स्थानांतरित करने की योजना का विरोध हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि सेलंगोर प्रांत की राजधानी शाह आलम के सेक्शन 23 इलाके के मुसलमान शहर के सेक्शन 19 इलाके के 150 वर्ष पुराने श्री मरियम्मन मंदिर को अपने इलाके में स्थानांतरित किए जाने का विरोध कर रहे हैं। इसके खिलाफ रैली भी आयोजित की गई।
स्टार ऑनलाइन के मुताबिक रमजान के मौके पर एक मस्जिद परिसर में भीड़ को संबोधित करते हुए रजाक ने कहा कि इस्लाम दूसरे धर्मो के अपमान की इजाजत नहीं देता। उन्होंने कहा, "सच्ची इस्लामी परंपरा यही कहती है कि दूसरे धर्मो के लोगों की भावना को ठेस पहुंचाना गलत है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications