पिछले साल भी आपात स्थिति में उतरा था रेड्डी का हेलीकॉप्टर
यह घटना 21 अगस्त को, 2008 की है जब गुंतूर जिले के मिदावोलू गांव के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे।
हेलीकॉप्टर को निकट के नारसराओपट कस्बे के के.बी. आर. कॉलेज में उतरना था। पायलट को इस हेलीकॉप्टर को उतारते समय पता चला कि हेलीपैड पूरी तरह तैयार नहीं है। इसके बाद हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में उतारने का फैसला किया गया।
जिला प्रशासन और सुरक्षा अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर को नारसराओपट कस्बे में बीच सड़क पर उतारने का इंतजाम किया।
गौरतलब है कि बुधवार को हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से रेड्डी और चार अन्य की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications