पूर्वोत्तर में भूकंप के झटके, लोग सहमे

सोमवार को भी रिक्टर पैमाने पर 5.3 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इससे पहले पूर्वोत्तर के इलाकों में 19 अगस्त को 4.9 और 11 अगस्त को 5.6 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

भूकंप के झटके असम, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में महसूस किए गए। इसके अलावा ये झटके पड़ोसी देश म्यांमार में भी महसूस किए गए थे।

भूकंप के लगातार झटकों से क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। एक चिकित्सक अरुण महंता ने कहा, "इन दिनों हर कोई एक ही सवाल पूछ रहा है कि क्या आप किसी बड़े आपदा से निपटने के लिए तैयार हैं? लेकिन ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग किसी प्रकार की तत्परता नहीं दिखा रहा है। "

भूगर्भशास्त्री मृणाल दास का कहना है, "इस समय भूकंप के मद्देनजर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने की जरूरत है। ऐसी स्थिति में लोगों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए लेकिन सरकार की ओर से ऐसा कुछ भी नहीं किया जा रहा है।"

उल्लेखनीय है कि पूर्वोत्तर में वर्ष 1987 में भूकंप के शक्तिाशाली झटके महसूस किए गए थे, जिसमें 1,600 से अधिक लोग मारे गए थे। उस वक्त रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 8.7 मापी गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+