नक्सलियों द्वारा अगवा 6 कर्मचारियों का सुराग नहीं मिला
खोजबीन के लिए जारी छापेमारी अभियान के दौरान नक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़ भी हुई तथा पुलिस ने एक महिला समेत सात संदिग्ध नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया, परंतु अगवा लोगों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने शनिवार को बताया कि पुलिस को शक है कि नक्सली अगवा लोगों को लेकर झारखंड में प्रवेश कर गए हैं। उन्होंने बताया कि अब दोनों राज्य संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चला रहे हैं। मालूम हो कि जमुई झारखंड से सटा हुआ है।
उल्लेखनीय है कि नक्सलियों ने एक सड़क निर्माण कार्य में लगी सुभाष प्रोजेक्ट एण्ड मार्केटिंग लिमिटेड (एसपीएमएल) के चकाई स्थित कार्यालय में मंगलवार की देर रात धावा बोलकर छह वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था तथा छह कर्मचारियों को अगवा कर लिया था। कोलकता की यह कंपनी चकाई-देवघर पथ निर्माण का कार्य कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications