बांग्लादेश में 3 विद्रोही ढेर
बांग्लादेश के दक्षिण-पश्चिम जिले खालिशपुर के खुलना कस्बे और कुश्तिया में पुलिस और अर्धसैनिक रेपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) के जवानों ने तीन विद्रोहियों को मार गिराया।
बांग्लादेशी समाचार पत्र 'स्टार ऑनलाइन' के अनुसार मारे गए विद्रोहियों की पहचान अरिफुर आलम अक्कास (45),मुराद हुसैन ऊर्फ भोला (40) और हसन अली ऊर्फ हसन कसाई के रूप मे हुई है।
एक अन्य समाचार पत्र 'न्यू एज' के मुताबिक इन दिनों देश में विद्रोहियों के खिलाफ सुरक्षा बल अभियान चलाए हुए हैं। देश के दक्षिण-पश्चिम जिलों में कानून और व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है।
उल्लेखनीय है कि बांग्लोदश के दक्षिण-पश्चिम इलाकों में कई प्रतिबंधित सशस्त्र गुट सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications