निर्दलीय मनोज चौधरी बने डुसू अध्यक्ष
मनोज चौधरी अध्यक्ष चुने गए हैं। वह बौद्ध अध्ययन विभाग के छात्र हैं। उपाध्यक्ष पर एबीवीपी की कृति वढ़ेरा और सचिव पद पर एनएसयूआई की अर्शदीप कौर ने जीत दर्ज की। वढ़ेरा मिरांडा हाउस की और कौर विधि संकाय की छात्रा हैं।
हंसराज कॉलेज की छात्रा और निर्दलीय उम्मीदवार अनुप्रिया त्यागी संयुक्त सचिव चुनी गई हैं। डुसू चुनाव शुक्रवार को हुए थे। वोटों की गिनती उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके मे शनिवार सुबह शुरू हुई थी।
डुसू के चार पदों के लिए 29 उम्मीदवार मैदान में थे। इस बार चुनाव में कई छात्रनेताओं को उम्मीदवारी के लिए अयोग्य करार दिया गया था। पूर्व चुनाव आयुक्त जे.एम.लिंगदोह की अध्यक्षता में गठित समिति की सिफारिशों के उल्लंघन के कारण कुछ छात्र नेताओं को अयोग्य ठहराया गया था।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को उन उम्मीदवारों की याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने अपने को अयोग्य ठहराए जाने को चुनौती दी थी।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई के दीपक नेगी और एबीवीपी के रोहित चहल, उपाध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई के उमेश तोमर, सचिव पद के लिए एबीवीपी के ललित कुमार और संयुक्त सचिव पद के लिए अशोक खरे की याचिक खारिज कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications