एयर इंडिया के विमान में आग, यात्री सुरक्षित
एयर इंडिया के प्रवक्ता जितेंद्र भार्गव ने आईएएनएस को बताया, "विमान 'एआई 829' के इंजन में आग लगी। इसे तुरंत बुझा दिया गया। सभी 213 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को विमान से बाहर निकाल लिया गया। वे सभी सुरक्षित हैं।"
उन्होंने बताया कि दोपहर बाद इन यात्रियों को रियाद रवाना किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications