चीतलों की जान लेने वाले 3 शिकारी गिरफ्तार
लखनऊ, 4 सितंबर(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन क्षेत्र में दो चीतलों को मारने वाले तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है।
जिले के प्रभागीय वन अधिकारी आर.के.सिंह ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि सूचना के आधार पर कतर्नियाघाट वन क्षेत्र की बिछिया बीट में गुरूवार शाम तीन शिकारियों कनछेद, राजेंद्र और अनूप को दो चीतल के शवों के साथ गिरफ्तार किया गया जबकि उनके पांच साथी फरार हो गए।
सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शिकारियों ने दोनों चीतलों के शिकार की बात स्वीकार कर ली है। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे पिछले कुछ वर्षो से राज्य के अलग-अलग जिलों में वन्य जीवों की खालों की तस्करी के कारोबार में लिप्त थे।
वन अधिकारियों ने तीनों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications