भाजपा नेता पर अधिकारी की पिटाई का आरोप
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिजावर नगर पंचायत के मुख्य नगर पंचायत अधिकारी लखन लाल पाठक गुरुवार की शाम को नगर पंचायत अध्यक्ष छोटे लाल विश्वकर्मा के निवास पर थे, तभी उनका भाजपा के मंडल महामंत्री राजीव दुबे से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर दुबे ने कथित तौर पर पाठक की पिटाई कर दी।
बिजावर थाने के प्रभारी अभय नेमा ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि दुबे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications