पुतिन से कई अहम मसलों पर बात करेंगी राष्ट्रपति
मास्को, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल देर शुक्रवार रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन से बातचीत करेंगी। दोनों नेताओं के एजेंडे में द्विपक्षीय रिश्तों के दायरे में आने वाले अहम मसले शामिल होंगे।
इससे पहले गुरुवार को पाटिल की रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव से बातचीत हुई थी। भारत और रूस का द्विपक्षीय रिश्ता काफी प्रगाढ़ रहा है। दोनों देश रक्षा, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष उद्योग जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को उच्च प्राथमिकता देते रहे हैं।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक पुतिन और पाटिल की बातचीत के कें द्र में व्यापार एवं ऊर्जा जैसे मसले प्रमुखता से शामिल होंगे।
एक रूसी आंकड़े के मुताबिक वर्ष 2005 से लेकर अब तक भारत-रूस व्यापार में सालाना 30 फीसदी का इजाफा होता रहा है। वर्ष 2008 तक द्विपक्षीय व्यापार सात अरब डालर के बिंदु पर पहुंच गया। वैश्विक मंदी के बावजूद वर्ष 2009 के प्रथम छह महीनों में दोतरफा व्यापार में करीब 18 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई, जो उत्साहवर्धक तथ्य है।
रूस की ओर से भारत को बड़े पैमाने पर मशीनों का निर्यात होता रहा है। भारत को रूस से होने वाले निर्यात में अकेले रूसी यंत्र उद्योग का 49 फीसदी योगदान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications