बुंदेलखण्ड में केंद्रीय जांच दल लेगा सूखे का जायजा
बुंदेलखण्ड के पांचों जिले सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना और टीकमगढ़ में औसत से 50 प्रतिषत से भी कम वर्षा हुई है तथा राज्य सरकार ने इन सभी जिलों को सूखाग्रस्त भी घोषित किया है। सूखे से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए एक केंद्रीय दल आ रहा है। यह दल आठ और नौ सितंबर को पांचों जिलों का दौरा करेगा।
केंद्रीय जांच दल के प्रवास के सिलसिले में सागर संभाग के आयुक्त एस़ क़े वेद ने पांचों जिलो के कलेक्टरो को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
सागर संभाग में अब तक सामान्य से 50 प्रतिशत कम वर्षा हुई है, जिसके चलते सागर में 15 प्रतिशत, दमोह में 25 प्रतिशत और छतरपुर, पन्ना व टीकमगढ़ में 20 से 50 प्रतिशत तक फसल प्रभावित होने की आशंका है ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications