रेड्डी को श्रद्धांजलि देने के लिए जनसैलाब उमड़ा
रेड्डी का पार्थिव शरीर उनके आवास से पांच किलोमीटर दूर हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया जहां अपने दिवंगत नेता को नम आंखों से श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों लोग उमड़ पड़े।
तिरंगे में लिपटे रेड्डी के पार्थिव शरीर को फूलों से सुज्जित एक ट्रक पर रखा गया था। ट्रक के पीछे सैकड़ों वाहन चल रहे थे। अपने पिता के पार्थिव शरीर के साथ खड़े रेड्डी के पुत्र जगनमोहन रेड्डी लोगों से अपील कर रहे थे कि वाहन को आगे बढ़ने लगे।
सड़क के दोनों ओर खड़े बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाओं ने अपने इस चहेते नेता को नम आंखों से आखिरी विदाई दी। कई लोग ट्रक के पीछे-पीछे भाग रहे थे और जगनमोहन के प्रति संवेदना प्रकट कर रहे थे।
पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्टेडियम के बाहर कई बार भगदड़ भी मची। उल्लेखनीय है कि इसी स्टेडियम में रेड्डी ने गत 20 मई को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications