अफगानिस्तानः तेल टैंकरों पर हमला, 90 मरे

Afghanistan Blast
कंदूज। अफगानिस्तान के उत्तरी कुंदूज प्रांत में शुक्रवार को किए गए नैटो के हवाई हमले में कम से कम 90 लोगों की मौत हो गई है। यह हमला दो अपह्त तेल टैंकरों को निशाना बनाकर किया गया था। समाचार एजेंसी डीपीए ने सूबे के गवर्नर मोहम्मद उमर के हवाले से खबर दी है कि यह हादसा उस समय हुआ जब तालिबानी नागरिकों में ईंधन वितरित कर रहे थे।

उमर ने बताया कि आतंकवादियों ने कुंदूज को बागलान से जोड़ने वाले राजमार्ग पर गुरुवार रात दो तेल टैंकरों को रूकवा लिया था। टैंकरों में विस्फोट शुक्रवार को उस समय हुआ जब नागरिक वहां ईंधन लेने के लिए जमा थे। गवर्नर ने कहा कि विस्फोट के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है लेकिन स्थानीय निवासियों का कहना है कि टैंकर पर सेना के जेट से बमबारी की गई।

उमर ने बताया कि मरने वालों में 45 तालिबानी थे जिनमें से एक उनका कमांडर था। एक सुरक्षा अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि इस विस्फोट में 200 लोग हताहत हुए हैं जबकि निवासियों ने हताहतों की संख्या 300 बताई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+