मेक्सिको में मानवाधिकार उल्लंघन के मामले 600 फीसदी बढ़े
संगठन के मुताबिक देश में पिछले तीन वर्षो में सेना द्वारा मानवाधिकार उल्लंघन मामलों में 600 फीसदी का इजाफा हुआ है। इस अवधि में देश में सेना के खिलाफ मानवाधिकार उल्लंघन की 1,230 शिकायत दर्ज हुईं।
संगठन की अमेरिकी इकाई के प्रमुख जोस मिगुएल विवानको ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में इस तथ्य का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि सेना के खिलाफ शिकायतों में इजाफा देश के बदतर होते मानवाधिकार परिदृश्य का सबूत है।
यहां तक कि रक्षा मंत्रालय ने भी उपरोक्त अवधि में सेना के खिलाफ कुल 1,143 शिकायतें दर्ज होने की बात कबूली है। अकेले इस साल जनवरी से सात मार्च की अवधि में सेना के खिलाफ दर्ज मानवाधिकार उल्लंघन की 365 से अधिक शिकायतों पर कार्रवाई प्रक्रिया शुरू हुई है।
ईएफई न्यूज एजेंसी ने विवानको को यह कहते हुए उद्धृत किया है कि यह स्थिति सेना के कामकाज की शैली को लेकर अस्पष्टता एवं अपारदर्शिता की पुष्टि करती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications