बर्फ गिरने से मनाली-लेह राजमार्ग बंद
मनाली, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। मनाली और लेह को जोड़ने वाले 475 किलोमीटर लम्बे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-21 पर हिमपात की वजह से वहां वाहनों की आवाजाही अस्थायी तौर बंद कर दी गई है।
जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स, (जीआरईएफ) 38 टास्क फोर्स के कमांडर एस.के. दून ने आईएएनएस को बताया, "मनाली-लेह राजमार्ग के विभिन्न हिस्सों में हिमपात के बाद राजमार्ग को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। शुक्रवार दोपहर इसे दोबारा खोला जा सकता है।"
राजमार्ग पर फंसे लोगों के बारे में पूछने पर दून ने कहा, "वहां फंसे सभी लोगों को गुरुवार को बारालाचा दर्रे से सुरक्षित निकाल लिया गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications