भारतीय पुजारियों पर हमला, निर्वस्त्र घुमाया गया
मंदिर की लगभग 800 वर्ष पुरानी परंपरा को जारी रखने के लिए गिरीश भट्ट और राघवेंद्र भट्ट नामक दो नवनियुक्त पुजारियों को भारत के कर्नाटक राज्य से लाया गया था। काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में भारत के रूढ़िवादी दक्षिणी राज्यों से पुजारियों की नियुक्ति की परंपरा रही है।
इन दोनों असहाय पुजारियों की मंदिर परिसर में उस वक्त धुनाई की गई, जब वे शनिवार से मूर्तियों की पूजा शुरू करने की तैयारी की प्रक्रिया में थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि लोहे की छड़ों से लैस लगभग आठ से दस लोगों ने मंदिर में स्थित एक गुप्त कमरे में हमला बोल दिया, जहां दोनों पुजारियों को व्रत और आत्मशुद्धि की प्रक्रिया के लिए दो दिनों पहले रखा गया था, ताकि वे शनिवार से पूजन-अर्चन की परंपरा शुरू कर सकें।
हमलावरों ने दरवाजे को तोड़ दिया, दोनों पुजारियों को बाहर खींच लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। हमलावरों ने उन्हें निर्वस्त्र कर दिया और उन्होंने जबरन उनके वीडियो चित्र भी उतार लिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications