अफगानिस्तान में नाटो के हमले में 90 लोगों की मौत (राउंडअप)

तालिबान आतंकवादी तेल टैंकरों को अपहृत करने के बाद नागरिकों को ईंधन वितरित कर रहे थे।

समाचार एजेंसी डीपीए ने कुंदूज प्रांत के गर्वनर मोहम्मद उमर के हवाले से कहा कि कुंदूज में स्थित जर्मन सुरक्षा बलों के लिए ले जाए जा रहे दो तेल टैंकरों को आतंकवादियों ने निकटवर्ती प्रांत बाघलान में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार की रात रोक लिया।

उसके बाद वे तेल टैंकरों को कुंदूज के चारदराह जिले ले गए। विस्फोट शुक्रवार की सुबह उस वक्त हुआ जब लोग तेल लेने के लिए जुटे थे।

उमर ने समाचार एजेंसी डीपीए से कहा कि हमले में करीब 90 लोगों की मौत हो गई जिसमें कई नागरिक शामिल हैं।

जर्मन सेना के प्रवक्ता ने कहा कि हवाई हमले का आदेश जर्मन सेना ने दिया था। जर्मन सेना ने कहा कि हवाई हमले में 50 आतंकवादी मारे गए। सेना ने कहा कि हमले में किसी नागरिक की मौत नहीं हुई है।

काबुल में नाटो के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) के प्रवक्ता ने कहा कि आईएसएएफ ने अगवा किए गए दो तेल टैंकरों की पहचान की और आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे कुंदूज प्रांत में नदी के नजदीक नष्ट कर दिया।

प्रवक्ता ने कहा कि हमले में नागरिकों के मारे जाने के आरोप लगाए गए हैं जिसकी जांच की जाएगी।

उमर ने बताया कि मरने वालों में 45 नागरिक और अन्य तालिबानी थे जिनमें से एक उनका कमांडर मुल्ला अब्दुल रहमान था।

एक सुरक्षा अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि इस विस्फोट में 200 लोग हताहत हुए हैं जबकि निवासियों ने हताहतों की संख्या 300 बताई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+