वाइएसआर के अंतिम संस्कार में हिस्सा नहीं ले पाए नायडू व चिरंजीवी
राज्य की गृह मंत्री पी.सबिता इंद्रा रेड्डी और अन्य कई प्रमुख हस्तियां भी इदुपुलपाया नहीं पहुंच सकीं, जहां वाईएसआर का अंतिम संस्कार किया गया।
सबिता इंद्रा रेड्डी, नायडू और चिरंजीवी कई उन प्रमुख हस्तियों में शामिल थे, जो एक विशेष विमान से हैदराबाद से तिरुपति हवाई अड्डे पर पहुंचे और फिर अंतिम संस्कार स्थल की ओर सड़क मार्ग से रवाना हुए। चिरंजीवी अन्य कई लोगों के साथ बस में बैठे तो गृह मंत्री व नायडू अपने काफिले के साथ रवाना हुए।
चूंकि वाइएसआर के गृह नगर के रास्ते में सैकड़ों वाहन उमड़ पड़े थे, लिहाजा नेताओं के वाहन उस भीड़ में आगे नहीं बढ़ सके।
फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद मोहन बाबू और उनके बेटे विष्णु किसी तरह जब इदुपुलपाया पहुंचे तो अंतिम संस्कार संपन्न हो चुका था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications