मनमोहन और सोनिया ने दी रेड्डी को श्रद्धांजलि
हैदराबाद, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव राहुल गांधी और कई केंद्रीय मंत्रियों ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी को श्रद्धांजलि दी। रेड्डी की बुधवार को एक हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी।
नई दिल्ली से हैदराबाद पहुंचे इन नेताओं ने बेगमपेट में मुख्यमंत्री कार्यालय के परिसर में रखे रेड्डी के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री, सोनिया गांधी और राहुल ने रेड्डी की पत्नी विजयलक्ष्मी, पुत्र वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी, पुत्री शर्मिला और अन्य परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।
रेड्डी को श्रद्धांजलि देने वालों में राज्य के राज्यपाल नारायण दत्त तिवारी और केंद्रीय मंत्री गृह मंत्री पी. चिदंबरम, रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी, और सुशील कुमार शिंदे, प्रफुल्ल पटेल, सलमान खुर्शीद, पृथ्वाराज चव्हाण तथा वीरप्पा मोइली शामिल थे।
लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने गुरुवार रात जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार सुबह श्रद्धांजलि दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications