आंध्र प्रदेश मंत्रिमंडल का वाइएसआर के बेटे को मुख्यमंत्री बनाने का आग्रह
सोनिया गांधी को शुक्रवार को लिखे एक पत्र में मंत्रिमंडल ने उनसे आग्रह किया है कि गुरुवार को आयोजित एक विशेष बैठक में कैबिनेट ने एक मत से जगनमोहन रेड्डी का नाम अगले मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तावित करने का फैसला किया है।
मीडिया को उपलब्ध इस पत्र में कहा गया है, "आम जनता की भावनाओं के अलावा विकास संबंधी वादों और जारी सिंचाई परियोजनाओं को ध्यान में रखते हुए हमने जगनमोहन रेड्डी को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तावित करने का फैसला किया है।"
पत्र पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री के.रोसैया सहित 35 अन्य मंत्रियों के हस्ताक्षर हैं। इस बैठक की अध्यक्षता रोसैया ने की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications