शेयर बाजारों में बढ़त का रुख
मुंबई, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को देश के प्रमुख शेयर बाजार बढ़त के रुख के साथ खुले।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' बढ़त के साथ 15,425.86पर खुला। सुबह करीब 10.13 बजे यह बढ़त का रुख बरकरार रखते हुए 15,461.29 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स गुरुवार को 15,398.33 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी बढ़त के साथ 4608.70 पर खुला और करीब इसी समय यह भी बढ़त के रुख के साथ 4615.55 अंकों पर कारोबार कर रहा था। मंगलवार को निफ्टी 4593.55 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications