दलाई लामा का ताइवान दौरा पूरा
ताइपे, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा की ताइवान यात्रा शुक्रवार को पूरी हो गई। उनके इस दौरान को चीन-ताइवान संबंधों के मद्देनजर संवेदनशील माना जा रहा था।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ताइपे के हॉवर्ड होटल में सैकड़ों लोगों ने दलाई लामा को विदाई दी। ताइपे के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्ड पर भी सैकड़ों लोग उनकी प्रतीक्षा में खड़े थे।
हवाई अड्डे पर एक संवाददता ने उनसे पूछा, "क्या आपको लगता है कि आप तिब्बत लौट सकेंगे?"
इसके जवाब में दलाई लामा ने कहा, "हम तिब्बत लौटने को तैयार हैं। हम तिब्बती हैं इसलिए हम वहां लौटना चाहते हैं। मैं एक तिब्बती हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications