स्वाइन फ्लू से 3 की मौत, मृतकों की संख्या 115 हुई (लीड-1)
स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के अनुसार कर्नाटक के बेंगलुरू और बेलगाम में एक-एक मरीज ने इस बीमारी से दम तोड़ दिया, जबकि गुजरात के अहमदाबाद में एक मरीज इसका शिकार हुआ।
इसके साथ ही कर्नाटक में 31 अगस्त को दम तोड़ने वाले एक मरीज की अब आई रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
बयान के अनुसार शुक्रवार को 124 नए मामले सामने आए। इनमें से दिल्ली 15, कर्नाटक 18, तमिलनाडु 33, महाराष्ट्र 21, केरल 2, हरियाणा 1, गोवा 1, पश्चिम बंगाल 1, उत्तराखंड 1, जम्मू कश्मीर 1, उत्तर प्रदेश 30 शामिल हैं।
कर्नाटक में स्वाइन फ्लू से चार और लोगों की मौत हो जाने से राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है।
चारों मौतें बेंगलुरू में हुई हैं। 38 वर्षीय एक महिला की मंगलवार को सरकारी अस्पताल में मौत हो गई थी। इसके अलावा 27, 41 और 31 वर्ष के तीन पुरुषों की मौतें क्रमश: बुधवार, रविवार और मंगलवार को हुईं।
अधिकारी ने बताया कि इन चारों के स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि गुरुवार को आई परीक्षण रिपोर्ट से ही हुई।
इस बीच गुरुवार को 18 और लोगों में स्वाइन फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इससे संक्रमित लोगों की संख्या 536 तक पहुंच गई है। संक्रमण के सभी 18 मामले बेंगलुरू के हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications