अफगानिस्तान में और सैनिकों की तैनाती का विकल्प खुला : अमेरिका (लीड-1)
वाशिंगटन, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका का कहना है कि अफगानिस्तान में सैनिकों की का संख्या बढ़ाने का विकल्प खुला हुआ है और जरूरत पड़ी तो आतंकवाद से निपटने के लिए यह कदम उठाया जा सकता है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अमेरिकी रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स ने पेंटागन में गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि अफगानिस्तान में रणीनीति को लेकर सेना के जनरल स्टैनले ए. मैकक्रिस्टल से उन्हें समीक्षा रिपोर्ट मिली है। इसकी प्रतिलिपि राष्ट्रपति बराक ओबामा को भेज दी गई है।
गेट्स ने कहा, "जरूरत पड़ने और मांग किए जाने पर अफगानिस्तान में और सैनिकों की तैनाती व अन्य संसाधनों में वृद्धि की जा सकती है।" अटकलें लगाई जा रही हैं कि मैकक्रिस्टल ने अफगानिस्तान में सैनिकों की संख्या और अन्य ससाधनों को बढ़ाने की बात कही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications