प्रधानमंत्री ने दिल्ली बैठक की सफलता के लिए वाणिज्य मंत्रियों को बधाई दी
एक अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दो दिवसीय बैठक में हिस्सा लेने आए व्यापार मंत्रियों से कहा है, "यह बैठक दुनिया भर के आर्थिक प्रतिनिधियों की ऊर्जा को उभारेगी।"
मनमोहन सिंह ने अपने आवास पर आए प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात में कहा, "व्यापक रूप से एक-दूसरे पर निर्भर इस दुनिया में व्यापार के मामलों में सहयोग अनिवार्य और अपरिहार्य है।"
मुलाकात के दौरान वहां उपस्थित एक अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह भी सुझाव दिया कि यदि दोहा प्रक्रिया को बगैर किसी नतीजे पर पहुंचाए ऐसे ही छोड़ दिया जाता है तो इससे मात्र संरक्षणवाद को ही बढ़ावा मिलेगा।
अधिकारी ने प्रधानमंत्री के हवाले से कहा, "यह सभी अर्थव्यवस्थाओं को, खासतौर से अति कमजोर अर्थव्यवस्थाओं को क्षति पहुंचाएगा, जो कि पहले से वित्तीय संकट से बुरी तरह प्रभावित हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications