कनाडा में आतंकवादी को 14 वर्ष की सजा
टोरंटो, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। कनाडा में आतंकवादी हमले की साजिश रचने के आरोप में दोषी करार दिए गए एक युवक को 14 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई है।
ब्रैम्पटन की एक अदालत के न्यायाधीश ब्रुसे डॉर्नो ने गुरुवार को 22 वर्षीय साद खालिद को सजा सुनाई। साद पर आरोप था कि वह कथित 'टोरंटो-18' आतंकवादी हमले की साजिश रचने में शामिल था।
इस साजिश का जून, 2006 में भंडाफोड़ किया गया था। इस दौरान अलकायदा से कथित तौर पर जुड़े 18 लोगों की गिरफ्तारी की गई थी।
अपने फैसेल में न्यायधीश ने कहा कि साद इस साजिश का मास्टरमाइंड नहीं था लेकिन वह इस मामले में शामिल था।
गौरतलब है कि साद मूल रूप से सऊदी अरब का नागरिक है और उसका परिवार यहां 1995 से रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications