पाकिस्तान को पर्याप्त सबूत दिए गए : भारत
सरकारी सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि भारत मुंबई हमले के आरोपियों के खिलाफ तीव्र, पारदर्शी और अर्थपूर्ण कार्रवाई चाहता है। सूत्रों ने इस बात पर जोर दिया है कि अब तक उपलब्ध कराए गए सबूत मुंबई हमले में शामिल रहे हाफिज सईद और अन्य पाकिस्तानी आतंकियों पर मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त हैं।
सूत्रों ने कहा है कि भारत की ओर से मुंबई हमले में पाकिस्तानी आतंकियों की भूमिका के बारे में नियमित रूप से सबूत व सूचनाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
सूत्रों ने कहा है कि इस्लामाबाद ने स्वीकार किया है कि हमले की योजना, षड़यंत्र व साजिश पाकिस्तान में रची गई थी और अब यह पाकिस्तान के ऊपर है कि वह इस मामले में कार्रवाई करे। एक सूत्र ने कहा, "उनके पास सभी सूचनाएं मौजूद हैं। भारत इस प्रक्रिया में मात्र उनकी मदद कर रहा है।"
सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान को मुंबई हमले के साजिशकर्ता, सईद के बारे में पक्के सबूत दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications