वाईएसआर की मौत पर मनमोहन, सोनिया के शोक संदेश

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा, "रेड्डी के दुखद और असामयिक निधन से देश ने एक अभूतपूर्व नेता और आंध्र प्रदेश की जनता ने एक आदर्श मुख्यमंत्री को खो दिया है, जो हमेशा गरीबों के कल्याण के लिए तत्पर रहा करता था।"

उन्होंने कहा, "शोक संतप्त परिवार के सदस्यों और आंध्र प्रदेश की जनता के लिए मेरी हार्दिक सहानुभूति है।"

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस मौके पर कहा, "मैं अपने सहयोगी की अंतिम विदाई में शिरकत करने यहां आई हूं। वह एक उत्कृष्ट, दूरदर्शी और प्रगतिशील नेता थे जो हमेशा गरीबों, महिलाओं, बच्चों और किसानों के उत्थान में लगे रहते थे। बतौर मुख्यमंत्री राज्य के विकास की उन्होंने हमेशा कोशिश की।"

उन्होंने कहा, "हमारे लिए यह बहुत बड़ा नुकसान है। उनका योगदान हमेशा याद रहेगा। जिस प्रकार उन्होंने प्रदेश का विकास किया, वह हमेशा हमें प्रेरित करता रहेगा। उनके परिजनों के प्रति मैं संवेदना प्रकट करती हूं।"

राहुंल गांधी ने अपने शोक संदेश में कहा, "वाईएसआर वास्तव में जननेता थे। आंध्र प्रदेश और देश को उनके निधन से बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। मैंने खुद उनसे कई चीजें सीखी हैं। जो गरीबों के जीवन पर अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं उनके लिए वाईएसआर एक प्रेरणास्रोत हैं। हम सब के लिए आज का दिन बड़ा दुखद है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+