गरीबी से तंग आकर पत्नी और दो बेटियों की हत्या की
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमित शर्मा ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि देवगांव में अवध नारायण (37) ने शुक्रवार को पत्नी संतारा (35) और दो बेटियों (15 व 13 वर्ष) की फावड़े से मारकर हत्या कर दी। फिर खुद के ऊपर वार करके आत्महत्या का प्रयास किया। पड़ोसियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।
शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि कुछ माह पहले अवध नारायण की नौकरी छूट गई थी। इस कारण वह अपनी बीमार पत्नी का इलाज नहीं करवा पा रहा था। वह बेटियों की स्कूल की फीस जमा करने में भी असमर्थ हो गया था। आर्थिक बदहाली से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications