इंडोनेशिया में भूकंप : मरने वालों की संख्या 64 हुई (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बुधवार को आए शक्तिशाली भूकंप के बाद सिंजूर के पश्चिमी जावा जिले में दर्जनों लोगों के घर चट्टानों के नीचे दफन हो गए हैं। इन लोगों को ही लापता माना जा रहा है।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार इंडोनशिया में आए 7.3 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद 31,000 घर क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं 25,000 लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया।
एजेंसी ने खबर दी है कि लापता लोगों की तलाश के दौरान शुक्रवार को कुछ अन्य शव बरामद किए गए, जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 64 हो गई।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुिसलो बामबेंग युधोयोनो ने गुरुवार को भूकंप प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और कहा कि सरकार के पास इस आपदा से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं। अभी तक किसी तरह की अंतर्राष्ट्रीय सहायता की आवश्यकता नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications