शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 291 अंक चढ़ा (राउंडअप)
शुक्रवार को 1402 कंपनियों के शेयरों में तेजी, जबकि 1350 में गिरावट दर्ज की गई। 93 कंपनियों के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे।
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार सुबह 15,425.86 अंक पर खुला। सेंसेक्स 290.79 अंकों की तेजी के साथ 15,689.12 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 15,740.83 के उच्चतम और 15,358.94 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी शुक्रवार को 4608.70 अंक पर खुला। निफ्टी 86.85 अंकों की तेजी के साथ 4680.40 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 4697.20 के उच्चतम और 4580.35 न्यूनतम स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 62.42 अंकों की तेजी दर्ज की गई और यह 5,833.22 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह स्मालकैप सूचकांक में 73.69 अंकों की तेजी दर्ज की गई और यह 6917.82 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के कई सेक्टरों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई इसमें विशेषकर आटो में 170.33, धातु में 335.44, उपभोक्ता वस्तुएं में 290.87, तेल एवं गैस में 207.07, बैंक में 103.14 और रियलिटी में 87.87 अंकों की तेजी दर्ज की गई।
बीएसई में महिंद्रा एंड महिंद्रा में 6.21 फीसदी, हीरो होंडा 4.2, स्टरलाइट 3.86 और एलएंडटी में 3.47 फीसदी तेजी दर्ज की गई।
गिरावट वाले शेयरों में टाटा मोटर्स 0.31, टीसीएस 0.23 फीसदी रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications