दिल्ली बैठक की सफलता के बाद फिर शुरू होगी दोहा दौर की बातचीत : शर्मा (लीड-1)
गुरुवार से डब्ल्यूटीओ के कोई 40 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों की दो दिवसीय अनौपचारिक बैठक की मेजबानी करने के बाद प्रसन्न चित्त दिख रहे शर्मा ने कहा, "हमारे बीच बातचीत को तेज करने को लेकर एक सहमति बनी है। बातचीत में एक सफलता हासिल हुई है। दिल्ली बैठक से गतिरोध टूटा है।"
शर्मा ने कहा, "इस बात का सभी ने एक सुर समर्थन किया है कि वार्ताकार और वरिष्ठ अधिकारी जेनेवा में 14 सितंबर को बैठक करेंगे।"
दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय बैठक का प्रस्ताव प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अप्रैल महीने में जी20 के लंदन शिखर सम्मेलन में किया था। इस बैठक के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि बहुपक्षीय व्यापारिक बातचीत को अंतिम रूप देने हेतु कोई स्पष्ट रास्ता निर्धारित करने के मार्ग में कुछ खास मतभेद अभी कायम हैं।
यहीं पर सभी ने इस बात को महसूस किया कि एक स्वस्थ बहुपक्षीय व्यापारिक व्यवस्था के लिए, तथा दोहा दौर के लिए निर्धारित 2010 की समय सीमा के कारण भी इस तरह के सभी मतभेदों को सुलझाना जरूरी है।
दो दिवसीय बैठक में हिस्सा लेने वाले प्रमुख हिस्सेदारों में अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रोन किर्क, ब्राजील के विदेश व्यापार मंत्री सेल्सो एमोरिम, आस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्री सिमोन क्रेयान और डब्ल्यूटीओ के महानिदेशक पास्कल लैमी शामिल रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications