ट्राई ने मूल्यवर्धित सेवाओं के नियमों में संशोधन किया
संशोधित नियमों के तहत उपभोक्ताओं को पहले अपने मोबाइल फोन पर स्टार या 9 के अतिरिक्त कोई बटन दबा कर अपनी ग्राहकी की पुष्टि करनी होगी।
ट्राई की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि दूसरी बार उपभोक्ताओं को स्टार या 9 की संख्या वाला बटन दबा कर वैस ग्राहकी की पुष्टि करनी होगी।
बयान में कहा गया है, "ट्राई ने इस मुद्दे पर विचार किया और एक समाधान ढूंढ निकाला जो एक तो दूरसंचार उद्योग की चिंताओं को दूर करेगा और मूल्यवर्धित सेवा की ग्राहकी को आसान बनाने तथा मूल्यवर्धित सेवाओं की अनचाही या आकस्मिक सक्रियता के मामले में उपभोक्ताओं के हितों की हिफाजत करेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications