दिल्ली क्षेत्र में रिलायंस गैस लाने को प्रतिबद्ध : एनटीपीसी
कंपनी ने बांबे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को जारी एक बयान में कहा है, "एनटीपीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के बीच जारी विवादों और अपने अधिकारों को किसी तरह की क्षति पहुंचाए बगैर, कंपनी अंता, दादरी और फरीदाबाद स्थित गैस आधारित अपने विद्युत केंद्रों को गैस मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।"
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थापित संयंत्रों के लिए 26.70 लाख यूनिट गैस इस्तेमाल करने की एनटीपीसी की योजना है।
एनटीपीसी 17 वर्षो के लिए 2.34 डॉलर प्रति यूनिट की दर से गैस आपूर्ति के लिए मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications